पीएम मोदी ने पंजाब को 5470 करोड़ रुपये के योजनाओं की दी सौगात

  • 2:04
  • प्रकाशित: जुलाई 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं यहां श्री गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने आया था और आज हमारा जालंधर विकास के उत्सव का भी साक्षी बन रहा है." उन्होंने कहा कि आज सुबह उन्हें जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करने का अवसर मिला. साथ ही, जींद से ही कुरुक्षेत्र में एक भव्य सिख म्यूजियम के शिलान्यास का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ. PM मोदी ने कहा कि यह म्यूजियम गुरु परंपरा, गुरुओं के ज्ञान, उनकी शिक्षाओं, बलिदान और सेवा की विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह केंद्र गुरुओं के संदेश और आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार सिख विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए यह पवित्र कार्य कर रही है.

संबंधित वीडियो