जिंदल स्टेनलेस ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन में इस्तेमाल हुई कुल स्टेनलेस स्टील के करीब 40 प्रतिशत हिस्से की आपूर्ति की है. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्टेनलेस स्टील विनिर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन आधारित ट्रेनें परिचालन में हैं. यह रेल क्षेत्र में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जिंदल स्टेनलेस के मुताबिक, इस ट्रेन के निर्माण में प्रीमियम ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ग्रेड का इस्तेमाल किया गया है. इसकी आपूर्ति कंपनी के जाजपुर और हिसार संयंत्रों से की गई.