मुंबई की लाइफ़लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेन बारिश थमते ही पटरी पर लौट रही है. वेस्टर्न, सेंट्रल और हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवा बहाल हो चुकी है. रात भर स्टेशनों पर फंसे लोग अपने-अपने घर लौट गए. वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन सामान्य हो गया है. हालांकि बुधवार को इंडिगो के 30 विमान उड़ान नहीं भर पाए. बारिश की वजह से स्टाफ़ एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए.