Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 10 आरोपी गिरफ्तार, क्या-क्या खुलासे हुए?

  • 6:27
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में तीन शूटर्स को रिमांड पर लिए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम जानकारियां साझा की हैं. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें चार आरोपियों को दिल्ली से और एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी समीर और जतिन भी पुलिस की गिरफ्त में हैं. जांच में दो महिलाओं की भूमिका भी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, हथियार अमृतसर से दिल्ली लाए गए थे और इसके बाद दिल्ली से मुंबई पहुंचाए गए. आरोप है कि दोनों महिलाएं हथियार लेकर मुंबई पहुंची थीं. सभी सात आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस अब इस मामले में आरोपियों की भूमिका और हथियारों से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.