सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. वहां कमांडोज और पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है, साथ ही पुलिस की गाड़ियां भी नजर आ रही हैं. टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हुए खुलासे के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा की, जिसके बाद उनका सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया. अब सलमान खान की सुरक्षा में विशेष कमांडोज भी तैनात किए गए हैं. ये कमांडोज आधुनिक हथियारों से लैस हैं. सलमान खान की निजी सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं.