पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से इस वक्त की सबसे खौफनाक और विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है. एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन और शोक सभा में जुटे लोगों पर पाकिस्तानी आर्मी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. 'जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी' के दावों के मुताबिक, इस गोलीबारी में 30 से ज्यादा बेगुनाह कश्मीरियों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पूरे PoK में इस वक्त शटडाउन और भयंकर बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी मेजर नदीम ने NDTV के शो पर कश्मीरियों की मौत पर अफसोस जताने के बजाय, प्रदर्शनकारियों को 'आतंकी' (Militant) बता डाला. वहीं, पाकिस्तानी यूट्यूबर आरजू काजमी ने बताया कि उनके पास दुनिया के अलग-अलग कोने से फोटोज और वीडियोज आ रहे हैं, जो पाकिस्तानी सेना के कत्लेआम की गवाही दे रहे हैं.