पड़ोसी देश पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मानवाधिकारों के उल्लंघन और हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मच गया है. रावलकोट समेत कई इलाकों में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा खुलेआम गोलियां बरसाई जा रही हैं, जिसकी वजह से लोग सेना प्रमुख असीम मुनीर की तुलना 'जनरल डायर' से कर रहे हैं. भारत ने इस बर्बरता पर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को फटकार लगाई है. इसी बीच, भारत ने सिंधु जल समझौते के तहत पानी रोककर पाकिस्तान की नदियों को सुखा दिया है, जिससे वहां गंभीर जल संकट खड़ा हो गया है. वहीं दूसरी तरफ, चीन-पाक के खतरों को देखते हुए सिपरी (SIPRI) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने पहली बार मोर्चे पर अपने 12 परमाणु हथियार तैनात कर दिए हैं.