PoK में खूनी खेल : फौज की गोलीबारी में 20 से ज्यादा की मौत, मुनीर पर लगे गंभीर आरोप

  • 4:54
  • प्रकाशित: जुलाई 28, 2026

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालात बेहद गंभीर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 2 दिनों में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में 20 से ज्यादा निहत्थे प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं. Pok के मीरपुर डिवीजन में मोटरसाइकिल पर सवार प्रदर्शनकारी मुजफ्फराबाद की तरफ मार्च कर रहे थे. उनका आरोप था कि वे सिर्फ अपने हक और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे थे. लेकिन रास्ते में जनरल असीम मुनीर के आदेश पर तैनात पाकिस्तानी फौज और पोक पुलिस ने "शूट एट साइट" के आदेश पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी. गवाहों के अनुसार, सड़कों पर लाशें बिछ गईं. अस्पतालों में पट्टियां कम पड़ गईं और लोगों के पास अपनों के जनाजे उठाने की हिम्मत तक नहीं बची. रावलाकोट और मीरपुर की सड़कों पर खून और चीख-पुकार का मंजर था. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके ही टैक्स के पैसे से खरीदी गई गोलियां उन पर चलाई जा रही हैं. वीडियो और तस्वीरों में भारी दहशत देखी गई. बिना ब्लर किए इन तस्वीरों को दिखाना मुश्किल है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांग सिर्फ अधिकार की थी, लेकिन जवाब गोलियों से दिया गया. वक्ताओं ने सीधे जनरल असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस्लामाबाद लोकतंत्र का ढोंग कर रहा है. उन्होंने मुजफ्फराबाद तक मार्च जारी रखने का ऐलान किया और कहा "एक भी जिंदा रहा तो वो आएगा". इस बीच अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की खामोशी पर भी सवाल उठाए गए. पूरे घटनाक्रम को युद्ध से कम नहीं बताया गया. अभी तक पाकिस्तान सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है.

संबंधित वीडियो