PoK में पाकिस्तान का जलियांवाला कांड, असीम मुनीर की सेना का नरसंहार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं. पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के आदेश पर वहां प्रदर्शन कर रही अवाम पर सरेआम गोलियां बरसाई जा रही हैं. एक शोक सभा में हुई फायरिंग के बाद लोग असीम मुनीर की तुलना जलियांवाला बाग के 'जनरल डायर' से कर रहे हैं. इस बर्बरता पर भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है, वहीं ब्रिटेन और कनाडा में भी इसके खिलाफ भारी गुस्सा फूट पड़ा है.