पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए भूचाल के बीच दिल्ली से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. एनडीटीवी संवाददाता ऐश्वर्या की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे. इन सांसदों ने स्पीकर को चिट्ठी सौंपकर संसद में ममता बनर्जी गुट के सांसदों से अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस बागी गुट ने साफ कर दिया है कि वे सदन में एनडीए (NDA) को बाहर से समर्थन देंगे.
टीएमसी की बगावत के आगे के प्लान की पूरी जानकारी के लिए देखिए ये खास वीडियो रिपोर्ट.