कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों को एक रिजार्ट में रखे जाने की बात सामने आ रही है, ताकि पार्टी राज्य में सरकार बनाने तक सभी विधायकों को बचा कर रख सके. हालांकि बुधवार को कुमारस्वामी ने बड़ा चौकाने वाला बयान दिया था. कुमारस्वामी ने कहा था कि उनके विधायकों को 100-100 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है ताकि वह बीजेपी को समर्थन दे दें.