2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का सोशल इंजीनियरिंग कार्ड, यूपी में नई टीम का ऐलान

  • 12:07
  • प्रकाशित: अक्टूबर 03, 2026

कांग्रेस ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है. वाराणसी से आने वाले अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा दो वरिष्ठ नेताओं को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है. चुनाव से पहले कांग्रेस के इस फैसले को जातीय और सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी ने ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित चेहरों को अहम जिम्मेदारियां देकर प्रदेश में अपना सामाजिक आधार मजबूत करने की कोशिश की है. माना जा रहा है कि कांग्रेस पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति के साथ-साथ सवर्ण वोट बैंक को भी साधने की रणनीति पर काम कर रही है.

संबंधित वीडियो