राजा भैया किसके खेवैया? यूपी के 2027 विधानसभा चुनाव में राजा भैया किसके साथ जाएंगे, इसे लेकर सियासी हलचल तेज है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग ताकत और सियासी रसूख रखने वाले राजा भैया एक बार फिर सुर्खियों में हैं और चुनाव से पहले उनकी अहमियत बढ़ती दिखाई दे रही है. हाल ही में राजा भैया शस्त्र पूजन करते नजर आए थे, जहां बड़ी संख्या में हथियार दिखाई दिए. वहीं, अब राजा भैया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मुलाकात भी चर्चा में है. 18 अक्टूबर को लखनऊ में राजा भैया के आवास ‘रामायण’ में रामायण पाठ के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी. मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि, इस मुलाकात को लेकर न तो बीजेपी की तरफ से और न ही राजा भैया की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.