अयोध्या में प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित वित्तीय हेराफेरी और गबन का मामला अब पूरी तरह से दस्तावेजी सबूतों के दौर में आ गया है। इस पूरे मामले को दर्ज कराने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और मुख्य शिकायतकर्ता कृष्ण मोहन की तहरीर पर जो एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है, उसकी मूल प्रति अब एक्सक्लूसिव तौर पर NDTV के पास मौजूद है