अयोध्या में प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दान में हुई कथित वित्तीय हेराफेरी का मामला अब पूरी तरह से दस्तावेजी और डिजिटल सबूतों के चक्रव्यूह में पहुंच चुका है। एसआईटी (SIT) की टीम और राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण से यह साफ हो गया है कि भगवान के चरणों में अर्पित किए गए दान को किस बेरहमी और निरंतरता के साथ लूटा जा रहा था।