शामली में सामने आए कथित धर्मांतरण और निकाह के इस हाई-प्रोफाइल मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे मामला और भी उलझता जा रहा है. अब इस पूरे विवाद के बीच सबसे अहम बात यह है कि खुद आयुष ने सामने आकर चांदनी को पूरी तरह बेगुनाह बताया है. आयुष का कहना है कि उसने करीब 12 साल पहले ही अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर लिया था. हालांकि, बहनों की शादी में कोई रुकावट न आए, इसलिए उसने इस बात को लंबे समय तक अपने परिवार से छुपाकर रखा. शादी के बाद उसने परिवार को इस बारे में बताया. आयुष ने साफ कहा कि चांदनी का इस धर्म परिवर्तन से कोई लेना-देना नहीं है, और उसने किसी दबाव में आकर नहीं बल्कि अपनी इच्छा से यह फैसला लिया.