महाराष्ट्र के गवर्नर ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का न्योता

  • 13:59
  • प्रकाशित: नवम्बर 10, 2019
महाराष्ट्र की महाभारत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी के सरकार बनाने पर असमर्थता प्रकट करने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है. राज्यपाल ने कहा, 'सोमवार शाम 7.30 बजे तक सरकार गठन के बारे में शिवसेना बताए.' राज्यपाल ने शिवसेना को पत्र भी भेजा है. बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. बीजेपी की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस राजभवन पहुंचे, जहां बीजेपी ने राज्यपाल को सरकार बनाने के बारे में असमर्थता के बारे में सूचित किया.

संबंधित वीडियो