फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिया इस्तीफा

  • 2:31
  • प्रकाशित: मार्च 20, 2020
कई दिनों के सियासी संकट के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर गई. फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का ऐलान कर दिया यानी अब मध्य प्रदेश में एक बार फिर कमल का खिलना तय माना जा रहा है. अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने बीजेपी पर उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी हमला बोला.

संबंधित वीडियो