महाराष्ट्र में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हो पाया है. कल अमित शाह के घर पर महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव को लेकर मीटिंग हुई थी. जिसमें शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी के नेता शामिल हुए थे. इस दौरान सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई थी. ये बैठक क़रीब ढाई घंटे चले थी. कहा जा रहा है कि कुछ विशेष सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है और संभव है कि एक ओर बैठक हो सकती है.