उत्तर प्रदेश में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दौरे से पहले ही विवाद शुरू हो गया है. बाबा बागेश्वर जल्द ही यूपी पहुंचने वाले हैं, जहां उनकी कथा के साथ सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. धीरेंद्र शास्त्री जहां भी जाते हैं, उनके साथ लंबा-चौड़ा काफिला चलता है और उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. उनके समर्थकों का दावा है कि बाबा जहां जाते हैं, वहां माहौल बदल जाता है और बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ते हैं. हालांकि, उनके दौरे और बयानों को लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है. विभिन्न स्थानों पर कुछ संगठनों और लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है. विरोध के दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए. ऐसे में बाबा बागेश्वर की यूपी यात्रा से पहले ही धार्मिक और राजनीतिक बहस तेज हो गई है.