महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर खींचतान जारी है. शिवसेना के विधायक बांद्रा के होटल में रुके हुए हैं. कर्नाटक में जैसी जोड़ तोड़ हुई, वैसे महाराष्ट्र में ना हो इस डर से ही विधायक होटल में मौजूद हैं. शिवसेना नेता लगातार अपने नेताओं से मिलने के लिए होटल आ रहे हैं. बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर महाराष्ट्र में संभावनाएं क्या हैं? क्योंकि अगर इस बात का फैसला नहीं हुआ तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा.