NDTV Khabar

देश प्रदेश : मराठा आरक्षण के चक्रव्यूह में फंसती महाराष्ट्र सरकार, मनोज जरांगे ने दिया अल्टीमेटम

 Share

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गर्माता जा रहा है। हालात से निपटना शिंदे सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है. सरकार ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है. मंगलवार को महाराष्ट्र में कई जगह आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए. सूत्रों के मुताबिक हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सकती है. जालना में इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी गई है. इस बीच मराठा आरक्षण की मांग को पुरज़ोर तरीके से उठा रहे मनोज जरांगे पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण का एलान करने की मांग की.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com