दिल्ली में बिजली संकट के बीच राजनीतिक करंट दौड़ाने की भी कोशिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की अगुवाई में पार्टी के विधायक केंद्रीय स्वास्थय मंत्री हर्षवर्धन से मिलने की तैयारी में थे, लेकिन वह अपने रूटीन कार्यक्रम के तहत दफ्तर के लिए निकल गए।