उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट एक होने के सवाल पर दीपक केसरकर का जवाब

  • 9:06
  • प्रकाशित: जुलाई 18, 2022
आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए देशभर समेत महाराष्ट्र में भी वोटिंग हो रही है. एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि आज द्रौपदी मुर्मू की वजह से आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व मिल रहा है. ये ऐतिहासिक है, वो एक सक्षम महिला है. दीपक केसरकर ने विपक्ष द्वारा द्रौपदी मुर्मू के नही बोलने पर सवाल उठाने पर कहा कि ना बोलने वाला जब बोलता है तो क्या होता है महाराष्ट्र की जनता ने देखा है. साथ ही केसरकर बोले कि एकनाथ शिंदे ने जब बोला तो महाराष्ट्र ही नही पूरी भारत की जनता ने देखा और पसंद भी किया. यहां देखिए सुनील सिंह से दीपक केसरकर की पूरी बातचीत.

संबंधित वीडियो