राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन अभी तक मंत्री महेश जोशी, शांति धारीवाल, जाहिदा खान सहित 7 मंत्रियों को टिकट नहीं मिला है. महेश जोशी, शांति धारीवाल और धमेंद्र राठौड़ का टिकट आलाकमान की ओर से रोके जाने की अटकलें हैं.