अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. फैसले के बाद अयोध्या में पूरी तरह शांति है. रविवार को सुबह अयोध्या में सब कुछ पहले जैसा ही रहा. सरयू में बड़ी तादाद में लोगों ने स्नान किया. फैसले के बाद आज अयोध्या के साधु-संत क्या सोच रहे हैं, यह जानने की संवाददाता कमाल खान ने कोशिश की.