प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले राहुल गांधी, दिल्‍ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

  • 4:55
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की है. इन छात्रों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों ने कहा- मार-मारकर हमें बसों में बैठाया गया था. पुलिस ने हमें मारा पिटा और धमकाया है और राहुल गांधी अब इन छात्रों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने ये भी कहा पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की है. लेकिन हम नफरत का जवाब प्यार से देंगे. आरोप लगा रहे हैं कि गला तक दबा दिया गया, बाल बुरी तरह से खींचे गए और पैरों में डंडे मारे गए.