योगी आदित्यनाथ सरकार के ढाई साल पूरा होने के मौके पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ' ढाई साल में सरकार ढाई कदम भी नहीं चली है. सरकार की गति बैलगाड़ी से भी धीमी है' उन्होंने कहा, 'यूपी में कानून व्यवस्था बदहाल है. रेप, लूट और हत्या के केस बढे हैं. सरकार अपराध के आंकड़े छुपा रही है. प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है.' अखिलेश ने कहा कि यह सरकार शौचालय पर बहुत जोर देती है. सरकार ने लोगों को शौचालय में उलझा दिया और भारत का पैसा बाहर भेज रहे हैं. शौचालय में उलझाकर सरकार ने बाहर डिफेंस डील कर दी.