दूसरे चरण से पहले बंगाल में खून‑खराबा, एक्शन में चुनाव आयोग

  • 6:57
  • प्रकाशित: अप्रैल 27, 2026

29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हुई हिंसा ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है. जगदल पुलिस स्टेशन के बाहर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बीजेपी ने टीएमसी पर अपने उम्मीदवारों पर हमला करने का आरोप लगाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले चुनाव आयोग एक्शन मोड में है और जगदल व बैरकपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है. पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद दूसरे चरण से पहले हिंसा और सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त नजर आ रहा है. क्या यह हिंसा चुनावी नतीजों को प्रभावित करेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

संबंधित वीडियो