ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब खुला अल्टीमेटम दे दिया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास सिर्फ 3 दिन का वक्त है, वरना अमेरिका उसके तेल भंडारों पर सीधा हमला करेगा. बातचीत को लेकर ईरान की ओर से सकारात्मक जवाब न मिलने से ट्रंप नाराज बताए जा रहे हैं. उनका कहना है कि अब बातचीत करनी है तो फोन पर भी हो सकती है, किसी प्रतिनिधिमंडल को भेजने की जरूरत नहीं.
वहीं ईरान नाकेबंदी हटाने और होर्मुज खोलने की शर्त पर बातचीत की बात कर रहा है, जबकि अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर पूरी रोक चाहता है. ऐसे में सवाल है कि 3 दिन बाद क्या अमेरिका वाकई एक्शन लेगा या बातचीत से कोई बीच का रास्ता निकलेगा. पूरी दुनिया की नजरें अब ईरान और अमेरिका के अगले कदम पर टिकी हैं.