लेबनान में दहलाने वाली इजरायली एयरस्ट्राइक, नेतन्याहू के सख्त आदेश के बाद बिछी 14 लाशें

  • 2:55
  • प्रकाशित: अप्रैल 27, 2026

दक्षिण लेबनान पर इजरायल के हवाई हमलों से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 37 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. आरोप है कि इजरायल ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है, जिससे भारी तबाही देखी गई है.
यह हमला उस वक्त किया गया जब हिज़बुल्लाह की ओर से इजरायल के सैन्य हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया था. सीजफायर की घोषणा के बावजूद दक्षिण लेबनान में इजरायली हमले लगातार जारी हैं. इलाके में ड्रोन की आवाजें सुनाई दे रही हैं और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. हिज़बुल्लाह ने साफ कहा है कि जब तक इजरायली सेना दक्षिण लेबनान से पीछे नहीं हटती, संघर्ष जारी रहेगा.

संबंधित वीडियो