IPL 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अब मैदान के बाहर भी सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वैभव का मजाकिया और दिल जीत लेने वाला अंदाज़ देखने को मिला.
एयरपोर्ट पर दो छोटे फैंस के साथ सेल्फी मांगने पर वैभव ने हंसी‑मज़ाक में पैसे लेने की बात कह दी, जिसे सुनकर बच्चे भी तैयार हो गए. इसके बाद वैभव ने सबको हंसाते हुए बताया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे. फैंस अब वैभव के इस क्यूट अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं.