Adani Public School: 'हजारों सपनों और सफलताओं की कहानी' अदाणी पब्लिक स्कूल के गौरवशाली 25 वर्ष

  • 18:55
  • प्रकाशित: अप्रैल 27, 2026

Adani Public School Mundra Silver Jubilee: अदाणी पब्लिक स्कूल, मुंद्रा ने अपने 25 गौरवशाली वर्षों का जश्न सिल्वर जुबली समारोह के रूप में मनाया। इस खास अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने प्रेरक संबोधन देते हुए कहा कि कोई भी सपना छोटा या असंभव नहीं होता। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को धैर्य और दृढ़ता के साथ चुनौतियों का सामना करने और सामूहिक प्रयास से सफलता हासिल करने का संदेश दिया। यह संस्थान आज 100 शिक्षकों और 2,400 छात्रों का एक सशक्त परिवार बन चुका है, जहां हर दिन हजारों सपने आकार लेते हैं। अदाणी पब्लिक स्कूल, मुंद्रा न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि इसके छात्र विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक योगदान देकर समाज में अपनी पहचान बना रहे हैं। 

संबंधित वीडियो