उत्तर प्रदेश के मेरठ से चौंकाने वाली बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने एक ऐसी अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जिसका रास्ता सीधे घर के डबल बेड के नीचे बने तहखाने से जाता था. बेडरूम में बने इस गुप्त अंडरग्राउंड फैक्ट्री में दिन‑रात अवैध पिस्तौल तैयार की जा रही थीं.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, मशीनें और गोला‑बारूद बरामद किया है. अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई लोग फरार हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी हुई है. यह मामला मेरठ पुलिस के इतिहास में सबसे हैरान करने वाले खुलासों में से एक माना जा रहा है.