राघव चड्डा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को राज्यसभा सभापति की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही राज्यसभा में दलों की संख्या का समीकरण भी बदल गया है. बीजेपी के राज्यसभा सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर अब 113 हो गई है. वहीं आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा में AAP की संख्या 10 से घटकर सिर्फ 3 रह गई है. सभापति की मंजूरी के बाद राज्यसभा की वेबसाइट पर भी पार्टियों की नई स्थिति अपडेट कर दी गई है. इस घटनाक्रम को विपक्ष की सियासत के लिए बड़ा मोड़ माना जा रहा है.