बीजेपी बंगाल में आखिरी चरण के चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता के बारासात पहुंचे, जहां उन्होंने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया. एनडीपी से एक्सक्लूसिव बातचीत में अमित शाह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत तय है और पार्टी पहले चरण में ही 110 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है.
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कानून‑व्यवस्था, महिला सुरक्षा और घुसपैठ पर सख्ती उनकी प्राथमिकता रहेगी. ममता बनर्जी और टीएमसी के आरोपों पर जवाब देते हुए शाह ने कहा कि सच्चाई का फैसला अदालत करेगी. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के पक्ष में प्रचंड लहर है और पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.