कोलकाता की ऐतिहासिक ट्राम पर सवार होकर NDTV का Chai Stop पहुंचता है बंगाल की राजनीति, संस्कृति और पहचान के सबसे गहरे सवालों तक. यह सिर्फ एक चुनावी चर्चा नहीं, बल्कि यह समझने की कोशिश है कि आज का बंगाल क्या सोच रहा है और कल कौन सा रास्ता चुनेगा. बीजेपी बनाम तृणमूल कांग्रेस की सियासत से आगे बढ़कर यह बातचीत छूती है भद्रलोक, युवाओं के पलायन, महिला सुरक्षा, रोजगार, इंडस्ट्री, वेलफेयर बनाम विकास, और “बंगाली अस्मिता” जैसे मुद्दों को.
लेखक, इतिहासकार, पत्रकार, कलाकार, बिज़नेस लीडर्स और आम कोलकातावासी - सभी अपनी‑अपनी नजर से बताते हैं कि बदलाव की हवा कितनी तेज है. झालमूरी, सिंघाड़ा, कुल्हड़ की चाय, कॉलेज स्ट्रीट की किताबें और धीमी रफ्तार ट्राम — ये सब इस चर्चा को ज़मीन से जोड़े रखते हैं. सवाल यही है: क्या बाहर से बंगाली बनना काफी है या दिल और दिमाग दोनों जीतने पड़ेंगे? क्या पहचान की राजनीति, विकास की बातचीत को पीछे छोड़ रही है? यह चाय स्टॉप केवल बहस नहीं, बंगाल के आत्ममंथन की झलक है. देखिए NDTV की यह खास पेशकश....