अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की नाकेबंदी बेहद असरदार साबित हुई है और बमबारी से ज्यादा असर नाकेबंदी का रहा है. उन्होंने दावा किया कि ईरान के हालात बेहद खराब हैं, उसकी नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है और एयर फोर्स तबाह की जा चुकी है.
ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलते हैं कि फिलहाल अमेरिका ईरान पर लगी नाकेबंदी हटाने के मूड में नहीं है. वहीं ईरान की ओर से बातचीत के लिए तीन फेज का प्रस्ताव भेजे जाने की खबर भी सामने आई है. जानकारों का मानना है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कोई बीच का रास्ता निकल सकता है, क्योंकि ईरान और अमेरिका दोनों इस टकराव से सुरक्षित बाहर निकलने का विकल्प तलाश रहे हैं.