पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई. पुलिस थाने के सामने हुई इस हिंसक घटना में दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. विवाद पोस्टर और बैनर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ, जिस पर दोनों पार्टियों ने एक‑दूसरे पर आरोप लगाए हैं. इस दौरान पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई.
वहीं प्रदेश के भांगुर इलाके से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी रफीकुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल तेजी से गर्माता नजर आ रहा है.