Varanasi Bulldozer Action News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां राजघाट स्थित काशी रेलवे स्टेशन (Kashi Railway Station) परिसर में प्रशासन द्वारा एक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है। रेलवे प्रशासन ने देर रात एक गुप्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर में बनी 'अजगब शहीद मजार' और उसके साथ सटी मस्जिद को पूरी तरह से ढहा दिया है। नया मॉडल स्टेशन (Model Station) बनाने के विकास कार्य के मद्देनजर इस पूरे ढांचे को जमींदोज किया गया है।