लॉरेंस गैंग का टारगेट टाइगर! कैसे बना प्लान, क्या है दिल्ली कनेक्शन?

  • 5:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में दिल्ली कनेक्शन सामने आया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है- कुणाल, सुमित, राधा और बबीता. कुणाल का कनेक्शन अनिल पंडित के साथ बताया जा रहा है, जिसने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. इससे पहले 3 शूटर्स गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्हें कोटा से लाकर मुंबई लाया गया है. रात 3:30 बजे टीम मुंबई पहुंची, 4 बजे मेडिकल हुआ और आज दोपहर तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगेगी. जांच में सामने आया कि कुणाल 21 साल का है और हरियाणा के सोनीपत के रोहना गांव का रहने वाला है. हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उसकी मुलाकात हरसाना गांव में एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित से हुई और फिर वो एन्क्रिप्टेड ऐप से बात करने लगा. 

संबंधित वीडियो