योगी मॉडल से फ्रांस में हिसाब, मैक्रों बोले पेरिस में दंगा करने वाले ही भरेंगे नुकसान

  • 4:25
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

फ्रांस में हुई तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट के बाद राष्ट्रपति मैक्रों के बयान की तुलना यूपी के योगी मॉडल से हो रही है. फ्रांस में महंगाई और सरकारी सुविधाओं में कमी को लेकर 8 लाख से ज्यादा लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी काले कपड़े पहने और चेहरे ढके लोगों ने हिंसा शुरू कर दी. अनुमान के मुताबिक 1500 दुकानें लूटी गईं, 700 गाड़ियां फूंक दी गईं और हालात काबू करने में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगाना पड़ा और 2500 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया. अब मैक्रों ने ऐलान किया है कि पेरिस में दंगा करने वाले ही नुकसान की भरपाई करेंगे.