'रामराज्य का...' विजय पर्व पर PM मोदी ने दिया क्या संदेश?

  • 4:58
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मैदान पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया और इस मौके पर रामराज्य के बहाने देश के दुश्मनों और समाज में नफरत फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया. देशभर में बुराई के प्रतीक का दहन हुआ और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश हर गली-घर में गूंजा. दिल्ली में पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्व हमें साहस देता है कि शत्रु कितना भी बड़ा क्यों न हो, जब हम सच्चाई और मानवता के साथ होते हैं तो अंत में जीत हमारी होती है. सच्चाई और मानवता की हमेशा जीत होती है. मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि संकल्प को शक्ति में बदलना है और समाधान निकालना है. चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो, दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है. हमें अपना सामर्थ्य पहचानना है, अपने संसाधनों पर विश्वास करना है और अपने परिश्रम से समाधान निकालना है.

संबंधित वीडियो