'12 करोड़ की डील...' AIMIM और TMC को लेकर हुमायूं कबीर का बड़ा बयान

  • 4:06
  • प्रकाशित: अप्रैल 23, 2026

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी है. इसी बीच एनडीटीवी इंडिया ने मुर्शिदाबाद से चुनाव मैदान में उतरे हुमायूं कबीर से खास बातचीत की. हुमायूं कबीर ने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह ‘व्हिसल’ है और वे इसे प्रतीकात्मक रूप से मैदान में “रेफरी” की तरह देखते हैं, जो सभी दलों को कंट्रोल करेगा. उन्होंने टीएमसी और बीजेपी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दोनों ही पार्टियों की राजनीति से अलग हैं. ममता बनर्जी द्वारा उन्हें बीजेपी की “बी-टीम” बताए जाने पर हुमायूं कबीर ने पलटवार किया और कहा कि ये आरोप डर की राजनीति का हिस्सा हैं. उनका कहना है कि चुनाव के दिन ऐसे बयान उनकी बढ़ती मौजूदगी से घबराहट को दिखाते हैं.

संबंधित वीडियो