पाकिस्तान के Mohsin Naqvi से चैंपियन Team India ने Asia Cup Trophy लेने से किया इनकार

  • 2:07
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2026

Asia Cup Trophy को लेकर गतिरोध लगातार दूसरे साल भी जारी रहा जब खिताब जीतने वाली Indian women's cricket team टीम ने रविवार को एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री  Mohsin Naqvi से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने यहां श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता. खिताबी जीत के बाद हालांकि पुरस्कार वितरण समारोह के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं आईं. पिछले साल भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी और पदक लेने से इनकार कर दिया था. नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं.