गाजियाबाद की एक सोसायटी की लिफ्ट से कुत्ता ले जाने को लेकर फिर से विवाद सामने आया है. लिफ्ट से कुत्ता ले जाने को लेकर हुए इस विवाद में दो महिलाएं आपस में भिड़ गई. विवाद इतना बढ़ गया कि कुत्ता ले जा रही महिला ने दूसरी महिला पर डंडे से हमला कर दिया. इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थाना के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी की है.