प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शहर की मुख्य सीवर लाइनों से बालू (रेत) से भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा बरामद हुआ है. शिवाला, नगवा और सरायनंदन समेत करीब आधा दर्जन वार्डों में सीवर सफाई के दौरान यह मलबा मिला. अकेले शिवाला इलाके से ही करीब 12 बोरियां बरामद की गई हैं. आशंका जताई जा रही है कि यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले, वाराणसी में भारी जलजमाव पैदा कर विकास कार्यों को बदनाम करने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की यह एक गहरी साजिश थी.