मिडिल ईस्ट में फिर जंग! हूतियों ने सऊदी के 4 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल, रिफाइनरी में आग 73 घायल

  • 12:53
  • प्रकाशित: सितम्बर 13, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के 4 बॉर्डर शहरों- अबहा, खमीस मुशैत, जजान, नजरान पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. दावा किया जा रहा है कि इन हमलों में किंग खालिद एयरबेस और अरामको रिफाइनरी तबाह हो गई है. सऊदी ने माना कुछ जगह काम ठप हो गया है. वहीं हूती प्रवक्ता ने कहा कि ये पलटवार है, सऊदी ने पिछले 3 दिन में 121 हवाई हमले किए मारिब, अल-बैदा, ताईज, अल-जौफ पर, जेल पर हमले में 11 कैदी मरे, महिलाएं-बच्चे जो मिलने आए थे, मारे गए. 12 साल से घेराबंदी का जवाब है. जवाब में सऊदी ने यमन पर एयरस्ट्राइक की. लड़ाई यमन की राजधानी के कब्जे की है. एक तरफ सऊदी समर्थित मान्यता प्राप्त सरकार, दूसरी तरफ हूतियों का कब्जा. ईरान-अमेरिका जंग के बीच ये नया संघर्ष है.

संबंधित वीडियो