गाजियाबाद के साहिबाबाद की हिंडन विहार कॉलोनी में ईंटों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया. स्कूल से एक बच्ची अपनी मां के साथ वापस आ रही थी और हादसे का शिकार हो गई. ट्रॉली पलटने से मां-बेटी उसके नीचे दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 6 साल की बच्ची की मौत हो गई.