पंजाब के बरनाला के गांव फरवाही के मशहूर गीतकार गुलाब सिद्धू के घर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई. मोटरसाइकिल के ऊपर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई है. फायरिंग की वारदात देर रात 1 बजे से 2 बजे के बीच की गई है. घर के ऊपर 7 से 8 फायर किए गए, हालांकि घर के किसी भी सदस्य के ऊपर गोली नहीं लगी. हमलावरों द्वारा जो फायरिंग की गई, वह गुलाब सिद्धू के घर के गेट के ऊपर गोलियां लगीं, जो सिद्धू मूसेवाला का करीबी बताया जा रहा है.